प्रेम विवाह से नाराज ससुराल पक्ष पर जानलेवा हमले का आरोप, दो भाई घायल

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा – राजेन्द्र खटीक। शहर के सांगानेर रोड क्षेत्र में प्रेम विवाह को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। युवक और उसके भाई पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित पक्ष के अनुसार, युवक नदीम छीपा ने लगभग दो वर्ष पूर्व अपनी पसंद से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही युवती के परिजन इस रिश्ते से नाराज थे और लगातार विरोध कर रहे थे। परिजनों का कहना है कि इस संबंध में पहले भी पुलिस को शिकायतें दी गई थीं।

बताया गया कि घटना के दिन नदीम को सांगानेर रोड स्थित एक स्थान पर बुलाया गया, जहां कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। बीच-बचाव के लिए पहुंचे उसके छोटे भाई को भी मारपीट का शिकार होना पड़ा। दोनों को चोटें आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और संबंधित पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड