शाहपुरा की प्रिंसी धाकड़ का 17 वर्ष वॉलीबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन राजस्थान टीम का प्रतिनिधत्व करेगी

खबर को शेयर करे :-

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा। ठाकुर बाबा वॉलीबॉल एकेडमी (TBA), शाहपुरा की खिलाड़ी प्रिंसी धाकड़ कक्षा 11 पीएम श्री वीर माता माणिक कंवर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा की अंडर-17 वर्ष वर्ग में वॉलीबॉल की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। नेशनल प्रतियोगिता 10 दिसंबर 2026 से 16 दिसंबर 2026 तक चौमू पुरोहितान सीकर में आयोजित होगी 28 नवबंर से 9 दिसंबर तक कैंप चलेगा इस उपलब्धि से एकेडमी, शाहपुरा और पूरे भीलवाड़ा जिले में खुशी का माहौल है।
प्रिंसी की इस सफलता का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत, लगन और नियमित अभ्यास के साथ वॉलीबॉल कोच विवेक जोशी के मार्गदर्शन व विद्यालय परिवार को दिया जा रहा है। प्रधानाचार्य सुरेंद्र जी बाहरेठ व विद्यालय परिवार ने प्रिंसी धाकड़ और कोच विवेक जोशी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विवेक जोशी ने बताया कि प्रिंसी धाकड ब्यावर में हुई राज्य स्तर वॉलीबॉल प्रतियोगिता की बेस्ट प्लेयर रही थी ओर अब राजस्थान टीम में यूनिवर्सल खेलेगी ओर 2025 में भी राजस्थान टीम से खेल करके सिल्वर मेडल लगाया था सभी ने आशा जताई कि प्रिंसी राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर शाहपुरा और राजस्थान का नाम रोशन करेंगी।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड