राष्ट्रीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप में एडवोकेट दीपक पारीक ने बढ़ाया शाहपुरा का मान

खबर को शेयर करे :-


मलेशिया में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप के चयन ट्रायल में बनाई जगह, शाहपुरा के पहले राष्ट्रीय स्तर के प्रतिभागी बने

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा। सूरत (गुजरात) में आयोजित 36वीं राष्ट्रीय स्तरीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग एवं इंक्लाइन बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2026 में शाहपुरा के एडवोकेट दीपक पारीक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मलेशिया में आयोजित होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप के चयन ट्रायल के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है। उनकी इस उपलब्धि से शाहपुरा सहित भीलवाड़ा जिले में खुशी की लहर है।
सूरत (गुजरात) में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जूनियर, सब-जूनियर, सीनियर, मास्टर, फिजिकली चैलेंज्ड सहित पुरुष एवं महिला वर्गों में देशभर के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में राजस्थान की टीम की ओर से भीलवाड़ा जिले के तीन खिलाड़ियों ने प्रतिनिधित्व किया। इनमें मुकेश कुमावत, मोहम्मद अल्ताफ मुल्तानी एवं एडवोकेट दीपक पारीक (शाहपुरा) शामिल रहे। राजस्थान टीम के मैनेजर चंद्रप्रकाश सोनी थे।
प्रतियोगिता में भीलवाड़ा के मुकेश कुमावत ने 76 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया, वहीं मोहम्मद अल्ताफ मुल्तानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया। इसी प्रतियोगिता में एडवोकेट दीपक पारीक का मलेशिया में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप के चयन ट्रायल के लिए चयन होना जिले के लिए विशेष उपलब्धि रहा।
शाहपुरा स्थित द बॉलर जिम के संचालक अंकित कसेरा ने बताया कि स्ट्रेंथ लिफ्टिंग के राष्ट्रीय स्तर पर शाहपुरा से भाग लेने वाले एडवोकेट दीपक पारीक पहले प्रतिभागी हैं। उनका अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के चयन ट्रायल तक पहुंचना शाहपुरा के लिए गौरव का विषय है। यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करेगी और उन्हें अपनी प्रतिभा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
एडवोकेट दीपक पारीक की इस उपलब्धि को शाहपुरा के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। अब सभी की निगाहें मलेशिया में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप पर टिकी हैं।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड