अम्बेडकर विचार मंच संस्थान व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया संविधान दिवस, ‘हर घर संविधान’ के तहत बांटी संविधान की पुस्तिका

खबर को शेयर करे :-

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा – शाहपुरा में आज 26 नवम्बर 2026 को 77वां संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अम्बेडकर विचार मंच संस्थान की ओर से ‘हर घर संविधान’ अभियान के तहत संविधान की पुस्तिका का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में निर्दलीय पार्षद वार्ड नं. 24 व अम्बेडकर विचार मंच संस्थान के जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र घुसर द्वारा सभी सदस्यों को संविधान की पुस्तिका भेंट की गई। संस्था के वरिष्ठ पूर्व अध्यक्ष राजकुमार बैरवा द्वारा संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को माला पहनाकर की गई। इसके बाद सभी सदस्यों ने राजेन्द्र खटीक के साथ “जय भीम, जय संविधान” के नारे लगाए। बच्चों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया और रात्रि को बाबा साहब के स्थान पर रंग-बिरंगी लाइट लगाकर रोशनी की गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र घुसर, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार बैरवा, पूर्व पार्षद मोहन गुर्जर, पूर्व पार्षद शंकर खटीक, मुकेश घुसर, राजेन्द्र खटीक, रामलाल बसिठा अध्यापक, रोहित चावला व प्रवीण चावला सहित संस्थान के कई सदस्य उपस्थित रहे।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड