गौमाता के संरक्षण में हर वर्ग की भागीदारी जरूरी — गौतम दक

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा, 21 अप्रैल। शहर में गौ सम्मान आव्हान अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक विधायक अशोक कुमार कोठारी के कार्यालय में आयोजित हुई, जिसमें राज्य के सहकारिता मंत्री गौतम दक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर सांसद दामोदर अग्रवाल भी मौजूद रहे।बैठक की शुरुआत में विधायक कोठारी ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

अपने संबोधन में सहकारिता मंत्री गौतम दक ने कहा कि गौ सम्मान अभियान केवल गौ संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संतुलन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का व्यापक प्रयास है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि गौमाता के संरक्षण और संवर्धन के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है।उन्होंने बताया कि इस अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक कर उन्हें सक्रिय रूप से जोड़ा जाएगा, जिससे गौवंश की रक्षा के साथ-साथ उससे जुड़े आर्थिक और सामाजिक पहलुओं को भी मजबूती मिल सके।

सांसद दामोदर अग्रवाल ने भी अभियान का समर्थन करते हुए नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और सामूहिक प्रयास से ही इनके बेहतर परिणाम सामने आते हैं।

विधायक अशोक कुमार कोठारी ने कहा कि भीलवाड़ा सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में हमेशा अग्रणी रहा है और उन्हें विश्वास है कि यह अभियान जिले में जन आंदोलन का रूप लेगा।बैठक के अंत में अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की रणनीति पर चर्चा की गई।

इस दौरान संत लालजी महाराज, संत दादूदयाल जी महाराज, संत चेतनदास जी महाराज, हाथी भाटा आश्रम के संत दास जी महाराज, बाबू लाल टाक, एडवोकेट अर्पित कोठारी, कांति लाल जैन, देवेन्द्र कुमावत, मनोज प्रताप, चितवन व्यास, छीतर मल गैंगट सहित कई गौसेवक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

खबर को शेयर करे :-