साइबर क्राइम विषय पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम “Transformative Tuesdays” के अंतर्गत विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न विद्यालयों में साइबर क्राइम विषय पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किए गए। यह आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अभय जैन के निर्देशानुसार किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मध्यस्थ सदस्यों द्वारा शहर के विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा एवं कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इसी क्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मंगरोप में आयोजित शिविर में सचिव विशाल भार्गव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने विद्यार्थियों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का सुरक्षित उपयोग करने, व्यक्तिगत जानकारी साझा करने में सावधानी बरतने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने के बारे में जागरूक किया।

शिविर में शांति लाल जैन, प्रहलाद राय व्यास, अशोक जैन एवं कुणाल ओझा ने विद्यार्थियों को साइबर बुलिंग, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन फ्रॉड और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

Wकार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और साइबर सुरक्षा से जुड़े प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रह सकें।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड