मई दिवस पर रैली, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर उठाई श्रमिकों की आवाज

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस (मई दिवस) के अवसर पर राजस्थान मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनिट, भीलवाड़ा द्वारा भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) के साथ मिलकर श्रमिकों के ज्वलंत मुद्दों को लेकर जोरदार रैली निकाली गई और जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शआन किया गया।

यूनिट के सदस्यों ने सूचना केंद्र से कलेक्ट्रेट तक वाहन रैली निकालते हुए अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मुखर्जी पार्क में आयोजित सभा में शिकागो के शहीद मजदूरों एवं पहलगाम हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इसके बाद जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें श्रम सुधारों के नाम पर बनाए जा रहे मजदूर विरोधी कानूनों को वापस लेने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।

प्रमुख मांगें:

  • श्रम कानूनों में किए गए बदलाव वापस लिए जाएं और महंगाई पर नियंत्रण किया जाए
  • न्यूनतम वेतन ₹26,000 लागू किया जाए एवं ठेका प्रथा समाप्त हो
  • सभी श्रमिकों के लिए ₹10,000 मासिक पेंशन की सामाजिक सुरक्षा लागू हो
  • मिड-डे मील व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियमित किया जाए
  • शुभ शक्ति योजना पुनः शुरू की जाए एवं निर्माण श्रमिकों को सुविधाएं दी जाएं
  • कोरोना काल में हटाए गए श्रमिकों को पुनः कार्य पर लिया जाए

सभा को संबोधित करते हुए सीटू के प्रांतीय प्रतिनिधि ओमप्रकाश देवनानी एवं अन्य वक्ताओं ने श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में RMSRU यूनिट भीलवाड़ा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह, रामेश्वर जाट, कपिल वर्मा, महावीर पांडे, रुपेश कुमार, ललित दाधीच, गिरिराज मेघवाल, राजेंद्र पांडे, रितेश गुप्ता, कार्तिक पुरोहित, सांवरमल प्रजापत, दिनेश देवपुरा, अंकुर माहेश्वरी, रामचंद्र कुमावत, अशोक नागर, सूर्य प्रकाश सेन, पंकज पुरोहित, कपिल शर्मा सहित अनेक श्रमिक साथी मौजूद रहे।

अंत में सभी श्रमिकों को मिठाई वितरित कर मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दी गईं और कार्यक्रम का समापन किया गया।

खबर को शेयर करे :-