अधिक मास में हरि शेवा धाम उदासीन आश्रम में होंगे भव्य धार्मिक आयोजन, 17 मई से शुरू होंगे कार्यक्रम

harishevadham
खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) के पावन अवसर पर शहर के हरि शेवा धाम उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में 17 मई से 15 जून 2026 तक एक माह तक चलने वाले विविध धार्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में रविवार को सर्व हिन्दू सनातन समाज की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।

महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने बताया कि पूरे अधिक मास के दौरान आश्रम में भक्तिमय वातावरण रहेगा, जिसमें प्रतिदिन सुबह 7 से 10 बजे तक पूजा-अर्चना एवं विष्णु यज्ञ हवन किया जाएगा। इसके साथ ही श्री हरि सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक, गीता पाठ, दुर्गा सप्तशती पाठ, अन्नपूर्णा स्तोत्र, श्रीयंत्र पूजन, श्रीसूक्त पाठ, गोपाल सहस्त्रनाम एवं महामृत्युंजय जाप सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान नियमित रूप से होंगे।

दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक कथा आयोजन और शाम 6:15 बजे आरती, गंगा आरती व सामूहिक हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा।

कथा श्रृंखला का कार्यक्रम

  • 17 से 25 मई: श्रीराम कथा – डॉ. स्वामी शिवचंद्रदास जी
  • 26 से 30 मई: भक्तमाल कथा – जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ
  • 1 से 7 जून: श्रीमद्भागवत कथा – स्वामी अशोकानंद जी महाराज
  • 8 से 14 जून: शिव पुराण कथा – डॉ. स्वामी निर्मलदास जी

समापन समारोह

15 जून को संत समागम, यज्ञ पूर्णाहुति, पाठ पारायण की पूर्णाहुति, गंगा आरती एवं रामधुन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

इस दौरान कल्पवृक्ष पूजन, गौ सेवा, अन्न क्षेत्र एवं जल सेवा जैसे सेवा प्रकल्प भी संचालित किए जाएंगे। विशेष रूप से 31 मई (रविवार) को तुलसी विवाह का आयोजन भी किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन सनातन सेवा समिति एवं हंसगंगा हरि शेवा भक्त मंडल के तत्वावधान में किया जा रहा है। बैठक में संत मायाराम, संत गोविंदराम सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

वहीं बैठक में सनातन पुरुषोत्तम महोत्सव सेवा समिति के सुरेश गोयल, रविंद्र जाजू, गंगाराम पेशवानी, हनुमान अग्रवाल, अशोक मूंदड़ा, राजू केशवानी, चंद्रप्रकाश सिसोदिया, डॉ. गिरीश दत्ता, कमल वेशनानी, मनीष सबदानी, चंद्रप्रकाश संगतानी, रुकमणी सखरानी, सुनीता नानकानी, वर्षा टिकयानी, पल्लवी वच्छानी, लक्षिता जगत्यानी, उषा मोरयानी, शोभा आवतानी, निकिता टिकयानी, वर्षा सखरानी, लता लखवानी सहित विभिन्न सर्व हिन्दू सनातन समाज के लोगो ने कार्यक्रम के तहत सेवा कार्य में अपना नाम लिखवाया गया।

👉 यह आयोजन अधिक मास में श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक साधना, सेवा और भक्ति का विशेष अवसर प्रदान करेगा।

खबर को शेयर करे :-