शिकायत पर निजी विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी

खबर को शेयर करे :-

निजी विद्यालयों द्वारा बुक व यूनिफॉर्म  विशेष बुक डिपो/स्टोर्स से क्रय किये जाने संबंधी शिकायत पर जांच दलों का गठन

भीलवाडा 20 अप्रैल। विद्यार्थियों/अभिभावकों द्वारा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा कार्यालय को बुक व यूनिफॉर्म डिपो एवं निजी विद्यालयों द्वारा मिलीभगत कर किताबें एवं विद्यालय यूनिफॉर्म कुछ विशेष बुक डिपो एवं यूनिफॉर्म स्टोर्स से क्रय करने के लिए बाध्य किये जाने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा ने जानकारी देते बताया कि इस संबंध में त्वरित कार्यवाही करते हुए दो अलग-अलग जांच दलों का गठन करते हुए जांच रिपोर्ट अनुसार बुक स्टोर्स एवं निजी विद्यालयों की संलिप्तता पाई गई। जिसके तहत डायमंड पब्लिक स्कूल पुर, रॉयल पब्लिक स्कूल तहनाल एवं अमन एज्यूकेशनल स्कूल भदाली खेड़ा को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि स्पष्टीकरण संतोषजनक नही पाये जाने पर संबंधित विद्यालयों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी ।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड