हरि शेवा उदासीन आश्रम द्वारा वनवासी क्षेत्रों के लिए भारतमाता भक्तिधाम को 61 हनुमान प्रतिमाएं एवं धर्मग्रंथ भेंट

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। हँसगंगा हरिशेवा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं हरि शेवा धर्मशाला की ओर से वनवासी क्षेत्रों में सनातन संस्कृति के संवर्धन एवं धार्मिक जागरूकता के उद्देश्य से भारतमाता भक्तिधाम को 3 फीट ऊंचाई की 61 हनुमान प्रतिमाएं, 61 रामचरितमानस तथा 600 हनुमान चालीसा भेंट की गईं।

ट्रस्ट द्वारा वनवासी क्षेत्रों में कुल 101 हनुमान प्रतिमाओं की स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके प्रथम चरण में 61 प्रतिमाएं भेजी गई हैं। इस अवसर पर पंडित सत्यनारायण शर्मा एवं अन्य विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमाओं का विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन कराया।

पूजन के पश्चात प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर से प्रारंभ होकर बस स्टैंड चौराहा पहुंची। वहां से प्रतिमाओं एवं धर्मग्रंथों को वनवासी क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। इस अभियान में बांसवाड़ा परियोजना प्रमुख प्रचारक धर्मराज जी भाईसाहब विशेष रूप से सेवा कार्य में जुटे हुए हैं।

कार्यक्रम में हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर के महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी उदासीन महाराज, संत मायाराम, संत गोविंद राम, संत ईशान राम एवं संत सुयज्ञ राम उपस्थित रहे।

महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी उदासीन महाराज ने बताया कि इन प्रतिमाओं की स्थापना डूंगरपुर, बांसवाड़ा एवं आसपास के वनवासी क्षेत्रों में की जाएगी। उन्होंने कहा कि मंदिरों की स्थापना एवं धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ेगी तथा सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना को मजबूती मिलेगी। यह अभियान वनवासी समाज को अपनी परंपराओं एवं सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम में वनवासी प्रांतीय नगरिया कार्यक्रम प्रमुख रामप्रकाश अग्रवाल, रामप्रकाश पोरवाल, सुरेश गोयल, रविंद्र जाजू, हीरालाल गुरनानी, हेमंत पल्लवी वच्छानी, हनुमान अग्रवाल, कन्हैयालाल स्वर्णकार, विनोद झूरानी, रमेश मूंदड़ा, पुरुषोत्तम परियानी, ओमप्रकाश तंदोरिया, मनीष सबनानी, रूपलाल अजमेरा, श्रीमती कांता मूंदड़ा, कैलाश सोनी, इंद्र अवतानी, यश गिधवानी, सुरेंद्र, रामभजन, पंकज आडवाणी, दिलीप सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

खबर को शेयर करे :-