खटीक समाज व प्रॉपर्टी एसोसिएशन ने नव निर्वाचित चेयरमैन रमेश सेन व उप चेयरमैन इशाक खान का किया सम्मान

खटीक समाज और प्रॉपर्टी एसोसिएशन द्वारा नव निर्वाचित चेयरमैन रमेश सेन व उप चेयरमैन इशाक खान का सम्मान
खबर को शेयर करे :-

शाहपुरा (भीलवाड़ा)। खटीक समाज एवं प्रॉपर्टी एसोसिएशन की ओर से शाहपुरा नगर पालिका के नव निर्वाचित अध्यक्ष रमेश सेन एवं उपाध्यक्ष इशाक खान के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान दोनों नव निर्वाचित पदाधिकारियों का माला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया।

समारोह में पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वर्तमान पार्षद सुनील रचना मिश्रा, वार्ड नंबर 1 के पार्षद पति मुन्ना खान, वार्ड नंबर 18 के लादूराम खटीक, वार्ड नंबर 19 की ममता चावला, वार्ड नंबर 27 के पार्षद पति सोनू खान तथा वार्ड नंबर 34 के पार्षद यूनुस खान का भी माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर रामेश्वर सोलंकी (भारत गैस, शाहपुरा), पूर्व पार्षद शंकर खटीक, दलीचंद खींची, भैरूलाल खटीक फौजी, प्रॉपर्टी एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गुर्जर, महेश (बंटी) शर्मा, शिव काबरा, राज कुमार अग्रवाल, अजय मेहता, धनराज जीनगर, ओम सिंधी सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

समाज के लोगों ने नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए शाहपुरा शहर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। समारोह के दौरान समाजबंधुओं में उत्साह का माहौल रहा।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड