महर्षि दधीचि जयंती पखवाड़े के तहत आयोजन, युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे हुए शामिल
भीलवाड़ा। महर्षि दधीचि जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जयंती पखवाड़े के तहत दाधीच समाज भीलवाड़ा की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज के युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शोभायात्रा महर्षि दधीचि उद्यान से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए दधीचि आश्रम पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। दाधीच प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश कंठ के नेतृत्व में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिला दाधीच मंडल अध्यक्ष राजमल जोशी ने भगवा ध्वज दिखाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिताएं
युवा प्रकोष्ठ के अमित व्यास ने बताया कि शोभायात्रा के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें प्रतिभाग करने वाले तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजबंधुओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में नर्सिंग ऑफिसर सुमंत व्यास, प्रिया दाधीच, अमित दाधीच सहित समाज की विभिन्न प्रतिभाओं को ‘महर्षि दधीचि रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महामंत्री सत्यदेव त्रिपाठी, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष कुश आचार्य, महिला मंडल की रेखा कुदाल, लोकेश भट्ट, अमित व्यास, अरविंद दाधीच, कमलेश आचार्य, अंकित व्यास, आदित्य ओझा, दिलीप शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, नीरज तिवाड़ी, रोहित दाधीच, राकेश दाधीच, प्रशांत जोशी, अक्षय कंठ, लव आचार्य, नारायण दाधीच, जितेंद्र दाधीच, भरत आचार्य, दीपक तिवाड़ी, राहुल शर्मा, पवन व्यास, सीपी तिवाड़ी सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
