अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद ने मनाया स्थापना दिवस

खबर को शेयर करे :-

दत्तोपंत ठेंगड़ी के जीवन और विचारों पर वक्ताओं ने रखे विचार

भीलवाड़ा, 19 सितंबर। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का स्थापना दिवस शनिवार को जिला न्यायालय स्थित लाइब्रेरी में जिलाध्यक्ष रतनलाल जाट एवं महामंत्री राकेश जैन के नेतृत्व में मनाया गया।

जिला मंत्री पीरू सिंह गौड़ ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य वक्ता ओमप्रकाश शर्मा, संरक्षक सुरेश चंद्र सुवालका, प्रांत मंत्री राजेश सामरिया, अध्यक्ष रतनलाल जाट, उपाध्यक्ष कीर्ति सोलंकी, विभाग कार्यवाह भगवान जीनगर एवं महानगर कार्यवाह दीपक सेन ने भारत माता एवं दत्तोपंत ठेंगड़ी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की।

मुख्य वक्ता ओमप्रकाश शर्मा ने दत्तोपंत ठेंगड़ी के जीवन और उनके सामाजिक-संगठनात्मक कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ठेंगड़ी स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े और बाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में कार्य किया। उन्होंने भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ, सामाजिक समरसता मंच और स्वदेशी जागरण मंच सहित विभिन्न संगठनों की स्थापना एवं विस्तार में भूमिका निभाई।

शर्मा ने कहा कि ठेंगड़ी ने श्रमिकों, किसानों और सामाजिक समरसता से जुड़े विषयों पर काम किया तथा आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था की अवधारणा पर अपने विचार रखे। उन्होंने अंग्रेजी, हिंदी और मराठी में अनेक पुस्तकें भी लिखीं।

संरक्षक सुरेश चंद्र सुवालका ने कहा कि अधिवक्ताओं में राष्ट्रभाव जागृत करने और समाज में न्याय की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से अधिवक्ता परिषद की स्थापना की गई। उन्होंने ठेंगड़ी के संगठनात्मक जीवन और उनके विचारों के बारे में भी जानकारी दी।

प्रांत मंत्री राजेश सामरिया ने कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। संचालन महामंत्री राकेश जैन ने किया।

कार्यक्रम में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आदित्य नारायण जाजपुरा, उपाध्यक्ष सुरेश पालीवाल, जिला मंत्री पीरू सिंह गौड़, कोषाध्यक्ष अंकित शर्मा, विजय शर्मा, बाबूलाल आचार्य, ललित सोनी, अनिल पारीक, नवरत्न जोशी, दीपक शर्मा, आशीष शर्मा, सौरभ बापना, गजेंद्र सिंह कानावत, सूर्यप्रकाश सरगरा, सुमित माली, सुरेश माली, विजय सोनी, सुनील जैन, लोकपाल गुर्जर, ओम निर्मल टाक सहित कार्यकारिणी सदस्य एवं अधिवक्ता मौजूद रहे।

खबर को शेयर करे :-