दुर्गावाहिनी ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र, बहिन-बेटियों की सुरक्षा का दिलाया संकल्प

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की बहनों ने रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर बहिन-बेटियों की सुरक्षा एवं समाज की रक्षा का संकल्प दिलाया। इस दौरान दुर्गावाहिनी की कार्यकर्ताओं ने विभिन्न पुलिस थानों में पहुंचकर पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी और उनके समर्पण एवं सेवाभाव के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर जसमीत संधू, जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा, शहर कलेक्टर प्रतिभा देवठिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य सहित भीलवाड़ा के विभिन्न थानों के थानाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधा गया। दुर्गावाहिनी की बहनों ने कहा कि पुलिसकर्मी त्योहारों के दौरान भी अपने परिवार से दूर रहकर दिन-रात जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहते हैं। ऐसे में उन्हें रक्षा सूत्र बांधकर उनके प्रति सम्मान और विश्वास प्रकट करना समाज का दायित्व है।

कार्यक्रम में मातृशक्ति विभाग सह संयोजिका लक्ष्मी वर्मा, प्रांत सह संयोजिका सीमा पारीक, सुशीला राजपूत, युक्ता राठी, आस्था पारीक, वंशिका मोदी, हिमांशी शर्मा, खुशी जोशी, नविका मोदी एवं गर्विता पारीक सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड