भीलवाड़ा में 19 अप्रैल को प्रथम सामूहिक सकल हिन्दू समाज विवाह महोत्सव

खबर को शेयर करे :-

वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हाथधान , मेहंदी-हल्दी की रस्म हुई, विवाह गीत आज निंबार्क आश्रम में महिला संगीत कल

भीलवाड़ा, 16 अप्रैल। श्री निम्बार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट (रजि.) के तत्वावधान में महन्त श्री मोहन शरण जी शास्त्री के सानिध्य में 19 अप्रैल अक्षय तृतीया पर होने वाले प्रथम सामूहिक सकल हिन्दू समाज विवाह महोत्सव का आगाज बुधवार को निंबार्क आश्रम में हाथ धान की रस्म के साथ वैवाहिक कार्यक्रम प्रारंभ हो गए।


मीडिया प्रभारी दिलीप सोनी ने बताया कि बुधवार को विवाह समिति की सदस्याओं ने मंगल गीतों के साथ हाथ-धान की रस्म पूर्ण कर शुरुआत की ।वही आज दोपहर बाद हल्दी मेहंदी की रस्म पूरी की गई ।
महिलाओं ने ” आओ सखी आओ ,मुझे मेंहदी लगा दो, मुझे श्याम सुंदर की दुल्हन बना दो।” गीत से शुरुआत की ।
रात्रि में मंगल गीतों के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। शुक्रवार को रात्रि में निम्बार्क आश्रम प्रांगण में विवाह गीत एवं भजन संध्या आयोजित की जाएगी। वहीं 18 अप्रैल को रात्रि 8:00 बजे ऋष्य श्रृंग संस्थान में महिला संगीत का कार्यक्रम रखा गया है।
मुख्य विवाह समारोह 19 अप्रैल को ऋष्य श्रृंग संस्थान, ऋष्य श्रृंग चौराहा, हरणी महादेव मार्ग, शास्त्रीनगर, भीलवाड़ा में संपन्न होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7:15 बजे गणपति पूजन एवं कलश स्थापना से होगा, जिसके पश्चात 7:30 बजे अल्पाहार रखा गया है।
प्रातः 9:15 बजे चित्रकूट धाम, नगर निगम से शोभायात्रा एवं बारात प्रस्थान करेगी। इसके बाद 11:15 बजे तोरण एवं बारात स्वागत, 12:15 बजे वरमाला एवं संत सम्मान समारोह आयोजित होगा। दोपहर 1:15 बजे स्वरूचि भोज के पश्चात 2:15 बजे पाणिग्रहण संस्कार सम्पन्न होंगे तथा सायं 4:15 बजे विदाई समारोह के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

खबर को शेयर करे :-