सीबीएसई 10वीं कक्षा में 95.60% अंक हासिल कर केशव लड्ढा ने बढ़ाया विद्यालय व परिवार का मान

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। सीबीएसई की 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शहर के प्रतिभाशाली छात्र केशव लड्ढा ने 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय एवं परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। केशव की इस शानदार उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है।केशव A’s Steward Morris School के विद्यार्थी हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह उत्कृष्ट परिणाम हासिल किया। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने भी केशव को इस सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।केशव के पिता मनीष लड्ढा मोबाइल व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि बेटे की सफलता परिवार के लिए गर्व का विषय है और यह उसकी निरंतर मेहनत का परिणाम है।विद्यालय के प्राचार्य एवं स्टाफ ने कहा कि केशव जैसे विद्यार्थी अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा हैं। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय का नाम भी रोशन हुआ है।परिवारजनों, रिश्तेदारों एवं मित्रों ने केशव को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

खबर को शेयर करे :-