जलिया गांव में ट्रांसजेंडर समुदाय को दी वित्तीय साक्षरता की जानकारी

खबर को शेयर करे :-

बैंकिंग योजनाओं, बीमा और साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए

निंबाहेड़ा। भारतीय रिजर्व बैंक की पहल के तहत निंबाहेड़ा ब्लॉक के ग्राम जलिया में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्रिसिल फाउंडेशन के फील्ड कोऑर्डिनेटर मनजीत शर्मा ने बैंकिंग सेवाओं, सरकारी योजनाओं और वित्तीय सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान योजनाओं के लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया समझाई गई तथा बैंकिंग सेवाओं का सुरक्षित तरीके से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

मनजीत शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में बैंकिंग सेवाओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी होना वित्तीय रूप से सशक्त बनने के लिए जरूरी है। उन्होंने साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय भी बताए और किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंकिंग संबंधी जानकारी, ओटीपी, पिन या अन्य गोपनीय विवरण साझा नहीं करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। प्रतिभागियों को स्वच्छता बनाए रखने, बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने और नशे से बचने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने वित्तीय साक्षरता से जुड़ी जानकारी को उपयोगी बताया और समुदाय के बीच इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाने की आवश्यकता जताई।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड