भीलवाड़ा। करवाचौथ के पावन अवसर पर भैरव मेडिकल द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में नाड़ी वैद्य डॉ. प्रीति गोस्वामी द्वारा निःशुल्क चिकित्सा परामर्श दिया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार, महिलाएं अपने स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के लिए शिविर में आकर विशेषज्ञ परामर्श प्राप्त कर सकती हैं। शिविर का उद्देश्य महिलाओं के बीच स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और समय पर जांच व उपचार के प्रति प्रेरित करना है।
डॉ. प्रीति गोस्वामी ने बताया कि नाड़ी परीक्षण के माध्यम से शरीर की आंतरिक स्थिति को समझकर रोगों की पहचान की जाती है और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के अनुसार उपचार के सुझाव दिए जाते हैं।
शिविर में इन बीमारियों के लिए मिलेगा परामर्श:
- डायबिटीज (शुगर)
- ब्लड प्रेशर
- मोटापा
- कोलेस्ट्रॉल
- थायरॉइड
- स्त्री रोग (माहवारी, सफेद पानी, गर्भाशय संबंधी रोग)
- पुरुषों के रोग (प्रोस्टेट, नपुंसकता)
- पेट के रोग
- मेटापा
- लिवर के रोग
- एलर्जी, सर्दी और खांसी
- चर्म रोग (एक्जिमा, सोरायसिस)
- गठिया
- अस्थमा
- बवासीर
- एनीमिया (खून की कमी)
- सिरदर्द और माइग्रेन
- हृदय रोग
- तनाव और अनिद्रा
- घुटने व कमर के दर्द
शिविर की तारीख, समय एवं स्थान
दिनांक: 24 अक्टूबर 2026, शनिवार
समय: सुबह 12 बजे से शाम 5 बजे तक
स्थान: भैरव मेडिकल, महारानी ट्रेड सेंटर के सामने, भीलवाड़ा।
नोट: मरीज अपनी पुरानी पर्चियां और जांच रिपोर्ट साथ लेकर आएं।
संपर्क सूत्र: 8959258932, 9460959479
