मरुधरा माहेश्वरी युवा मंच की भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, गूंजे बाबा रामदेव जी के जयकारे

खबर को शेयर करे :-

बीकानेर के नानू गोपाली की भजन प्रस्तुतियों ने बांधा समां, महापौर जसवंत कंवर व उपमहापौर राधेश्याम सोमानी का हुआ भव्य स्वागत

भीलवाड़ा। मरुधरा माहेश्वरी युवा मंच की ओर से रामेश्वरम भवन में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाबा रामदेव जी के जयकारों और भजनों से पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया। देर रात तक श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए।

बीकानेर से आए कलाकार नानू गोपाली ने बाबा रामदेव जी के भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। एक के बाद एक भजनों पर श्रद्धालुओं ने तालियों के साथ कलाकार का उत्साह बढ़ाया और बाबा रामदेव जी के जयकारे लगाए।

कार्यक्रम में नवनिर्वाचित महापौर जसवंत कंवर एवं उपमहापौर राधेश्याम सोमानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान मरुधरा माहेश्वरी संस्थान एवं युवा मंच की ओर से दोनों जनप्रतिनिधियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

मरुधरा माहेश्वरी युवा मंच अध्यक्ष मनीष बजाज ने बताया कि बाबा रामदेव जी की भक्ति में शहर देर रात तक सराबोर रहा। कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

युवा मंच प्रभारी महादेव बाहेती ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य बाबा रामदेव जी की भक्ति और उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक एकता की भावना को मजबूत करना है।

आयोजन में मरुधरा माहेश्वरी संस्थान के अध्यक्ष दिनेश राठी, सचिव नारायण बाहेती, कोषाध्यक्ष कूंज बिहारी चांडक, राकेश काबरा, महेश जाजू, युवा मंच सचिव हर्ष राठी, कार्यक्रम प्रभारी आशीष लखानी, आशीष बाहेती, भरत बाहेती सहित मंच के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। युवा मंच की ओर से आयोजन में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

खबर को शेयर करे :-