चार मंडलों में नई जिम्मेदारियां तय, द्विवार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर आध्यात्मिक गतिविधियों को गति देने का संकल्प
भीलवाड़ा। श्री प्राज्ञ संघ की ओर से संगठन को नई ऊर्जा देने और समाजसेवा की गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से प्राज्ञ भवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में प्राज्ञ मित्र मंडल, प्राज्ञ जैन युवा मंडल, प्राज्ञ जैन महिला मंडल और प्राज्ञ बहु-बालिका मंडल के नवमनोनीत पदाधिकारियों ने अपने-अपने दायित्व संभाले।
शपथ ग्रहण के दौरान पदाधिकारियों ने संघ एवं समाज के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने, संगठन को मजबूत बनाने, संस्कारों का प्रसार करने तथा आध्यात्मिक गतिविधियों को नई गति देने का संकल्प लिया।
समारोह से पूर्व विभिन्न संस्थाओं के मंत्रियों एवं कोषाध्यक्षों ने पिछले दो वर्षों की गतिविधियों और कार्यों का द्विवार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसमें संस्थाओं की ओर से किए गए कार्यों, गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में नानक श्रावक समिति के महामंत्री ऋषभ चंद्र लोढ़ा, दिलीप मेहता, अखिल भारतीय प्राज्ञ जैन युवक मंडल के अध्यक्ष अतुल पालड़ेचा, विकास चोरड़िया, सुरेंद्र सिंघवी सहित समाज के अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे। ऋषभ चंद्र लोढ़ा ने विभिन्न मंडलों के नवमनोनीत पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की, जिसके बाद सभी ने अपने दायित्वों की शपथ ग्रहण की।
प्राज्ञ मित्र मंडल में पारसमल डोसी और अभय कुमार चपलोत को संरक्षक, अमरचंद लोढ़ा को अध्यक्ष, आनंद पीपाड़ा को कार्याध्यक्ष, प्रकाश डांगी को मंत्री तथा प्रदीप लोढ़ा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
प्राज्ञ जैन युवा मंडल में पदम डांगी और पुष्पेंद्र डोसी को संरक्षक, गौरव सुराणा को अध्यक्ष, विक्रम डूंगरवाल को कार्याध्यक्ष, मनीष सेठी को मंत्री तथा लोकेश पोखरना को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
प्राज्ञ जैन महिला मंडल में बसंता डांगी और कांता चौधरी को संरक्षक, रजनी डोसी को अध्यक्ष, शीतल डांगी को कार्याध्यक्ष, नीलम सेठी को मंत्री तथा मंजू पीपाड़ा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
प्राज्ञ बहु-बालिका मंडल में नीलम नाहर को संरक्षक, नीलम खटोड़ को अध्यक्ष, पूनम दुगड़ को कार्याध्यक्ष, श्वेता बाबेल को मंत्री तथा सरिता तांतेड़ को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
प्राज्ञ जैन युवा मंडल के मंत्री मनीष सेठी ने बताया कि शपथ ग्रहण से पहले सभी संस्थाओं के मंत्रियों एवं कोषाध्यक्षों ने द्विवार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किए। समारोह में नवमनोनीत पदाधिकारियों का शुभकामनाओं के साथ स्वागत किया गया और उनसे संघ एवं मंडलों की गतिविधियों को सक्रियता के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।
