पीएम श्री विद्यालय में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई गई

खबर को शेयर करे :-

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा। पीएम श्री वीर माता माणिक कंवर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, शाहपुरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।


इस अवसर पर छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में बहुत ही सुंदर राजस्थानी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। भाषण, निबंध लेखन एवं पोस्टर प्रतियोगिता सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। छात्राओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी एवं देशभक्ति के आदर्शों को अपने विचारों एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से व्यक्त किया। छात्रों ने गांधी जी व शास्त्री जी के जीवन के प्रेरक प्रसंग, जीवनी आदि सुनाकर अपनी प्रस्तुतियां दी।


विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर छात्राओं एवं स्टाफ ने स्वच्छता का संदेश दिया। छात्राओं ने परिसर की साफ-सफाई करते हुए स्वच्छ विद्यालय एवं स्वच्छ भारत का संकल्प लिया। पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से “स्वच्छता ही सेवा”, सत्य, अहिंसा एवं देशभक्ति जैसे विषयों पर जागरूकता का संदेश दिया गया। प्राचार्य सुरेंद्र सिंह बारेठ ने सभी बच्चों को गांधी जयंती व शास्त्री जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं उनके प्रेरक प्रसंग व जीवनी पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में छात्राओं ने देशभक्ति गीत, कविता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना को अभिव्यक्त किया। शिक्षकों ने गांधीजी एवं शास्त्रीजी के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वच्छता, सत्य, अहिंसा, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के मूल्यों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिवार के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम प्रभारी इंदिरा जैन ने किया। कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को पारितोषिक दिया गया। राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ राकेश कुमार खटीक, ज्योति सुमन, किरण सोडा, शकुंतला छिपा,शिव प्रसाद शर्मा, तबस्सुम खान, शिव बारेठ, मेघा केवलानी, ममता सिंघाडिया, कृष्ण सुगंधी, पायल पांचाल एवं समस्त छात्राएं में उपस्थित रही।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड