पुर में रोडवेज बसों के स्थायी ठहराव और टिकट बुकिंग काउंटर की मांग

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। उपनगर पुर में रोडवेज बसों के स्थायी ठहराव और टिकट बुकिंग काउंटर शुरू करने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी गणेश मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को रोडवेज डिपो प्रबंधक, भीलवाड़ा से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने पुर क्षेत्र में रोडवेज बसों के स्थायी ठहराव के साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट विंडो बुकिंग काउंटर खोलने की मांग को लेकर डिपो प्रबंधक को मांग पत्र सौंपा।

इस दौरान वार्ड नंबर 2 के पार्षद संपत लाल गंधर्व, वार्ड नंबर 3 के पार्षद राजेंद्र मेहता तथा वार्ड नंबर 70 की पार्षद पद्मिनी बिश्नोई के प्रतिनिधि अरुण बिश्नोई मौजूद रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पुर क्षेत्र में रोडवेज बसों के नियमित ठहराव और टिकट बुकिंग की सुविधा नहीं होने से स्थानीय यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में स्थायी बस ठहराव और टिकट काउंटर शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी।

डिपो प्रबंधक ने प्रतिनिधिमंडल से मांग पत्र प्राप्त किया और जल्द ही पुर में टिकट विंडो तथा रोडवेज बसों के स्थायी ठहराव की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

खबर को शेयर करे :-
KP Times