गांधी दर्शन समिति के तत्वावधान में मनाया गया अशोक गहलोत का जन्मदिन, सेवा कार्यों के साथ दिया जनसेवा का संदेश

खबर को शेयर करे :-

शाहपुरा (भीलवाड़ा), 3 मई – राजेन्द्र खटीक। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन शाहपुरा में महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के तत्वावधान में उत्साह और सेवा भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री पशुपतिनाथ गौशाला परिसर में किया गया, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य कर उनके प्रति सम्मान प्रकट किया।

कार्यक्रम जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी के निर्देशन में आयोजित हुआ। इस दौरान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, पूर्व नगर अध्यक्ष बालमुकुंद तोषनीवाल, अजय मेहता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अखिल व्यास सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संचालन संयोजक अविनाश शर्मा ने किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अशोक गहलोत ने अपने कार्यकाल में जनकल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक मूल्यों को प्राथमिकता देकर प्रदेश में एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने बताया कि राजस्थान देश का पहला राज्य है, जहां महात्मा गांधी के विचारों के प्रचार-प्रसार के लिए शांति एवं अहिंसा विभाग का गठन किया गया, जिससे गांधीवादी सोच को मजबूती मिली।

कार्यक्रम के दौरान गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाया गया, पक्षियों के लिए परिण्डे लगाए गए और अन्य सेवा कार्य किए गए। कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व को प्रेरणादायक बताया।

इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कुणाल ओझा, पार्षद मुबारक हुसैन, डॉ. इशाक खान, सौरभ सर्वा, केशव सपूत, राकेश लोहार, सूरज सोनी, रमेश चंद्र वैष्णव, अभिषेक त्रिपाठी सहित अनेक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करते रहेंगे। आयोजन में उत्साह, एकता और सेवा भावना का संदेश प्रमुख रूप से देखने को मिला।

खबर को शेयर करे :-