रूपाहेली में सेवा की मिसाल, जागेटिया परिवार की पहल, 125 रोगियों ने उठाया लाभ

खबर को शेयर करे :-

125 की आंखों की जांच, मोतियाबिंद मरीजों के ऑपरेशन और आवागमन की व्यवस्था भी निःशुल्क

भारत विकास परिषद्, लायंस क्लब एवं जिला अंधता निवारण सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन

खबर प्रसार टाइम्स
	 भीलवाड़ा। ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जागेटिया परिवार रूपाहेलीकलां की पहल पर माहेश्वरी भवन रूपाहेली में विशाल निःशुल्क नेत्र जांच व ऑपरेशन चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। भारत विकास परिषद्, लायंस नेत्र चिकित्सालय एवं जिला अंधता नियंत्रण सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में 125 रोगियों को चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिला। शिविर का आयोजन जागेटिया परिवार रूपाहेली कला के सहयोग से स्व. चांदमल जागेटिया की पुण्य स्मृति में किया गया। शिविर संयोजक सुमित जागेटिया ने बताया की शिविर में लायंस नेत्र चिकित्सालय की टीम ने 125 रोगियों की आंखों की जांच की। इनमें मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए 30 रोगियों को ऑपरेशन के लिए भीलवाड़ा लाया जाएगा । आवश्यकता के अनुसार 50 चयनित रोगियों को नंबर के चश्मे भी उपलब्ध करवाए गए। डॉ. वर्मा की चिकित्सकीय टीम ने 125 मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। मोतियाबिंद के चयनित रोगियों के ऑपरेशन लायंस नेत्र चिकित्सालय भीलवाड़ा में किए जाएंगे। जागेटिया परिवार की ओर से मरीजों को रूपाहेली से भीलवाड़ा लाने और ऑपरेशन के बाद वापस गांव पहुंचाने की व्यवस्था भी निःशुल्क की गई है। ऑपरेशन के एक माह बाद पुनः जांच के लिए लायंस नेत्र चिकित्सालय की टीम रूपाहेली पहुंचेगी और सभी रोगियों का फॉलोअप करेगी। शिविर में विभिन्न प्रकार की दवाइयां भी 95 रोगियों को निःशुल्क वितरित की गईं। ग्रामीणों ने जागेटिया परिवार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं गांव में ही उपलब्ध हो रही हैं। इससे समय और धन की बचत के साथ गंभीर बीमारियों का समय पर उपचार संभव हो रहा है। शिविर संयोजक सुमित जागेटिया के साथ ही परिवारजन सुरेन्द्र कुमार, चन्द्रप्रकाश, मुकेश, नेहल जागेटिया ने आयोजन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन में भारत विकास परिषद भोजरास शाखा के अध्यक्ष अशोक कुमार अजमेरा, सचिव अशोक मानावत, कोषाध्यक्ष दिलखुश मेवाड़ा, योग एवं चिकित्सा प्रभारी कृष्ण कानावत शर्मा, वरिष्ठ सदस्य ओमप्रकाश सोलंकी, जगदीश कुहार, कन्हैयालाल सोनी, पूर्व अध्यक्ष भंवरलाल टेलर, भंवरलाल शर्मा, सतीश मालपानी, राजूलाल जाट, ओम सोलंकी, रतनसिंह गहलोत, जगदीश खारोल एवं दुर्गालाल मालपानी सहित मातृशक्ति से रेखा देवी अजमेरा, कैलाश देवी टेलर, टीना मालपानी एवं कल्पना मालपानी उपस्थित रहीं। भारत विकास परिषद् वीर शिवाजी शाखा भीलवाड़ा के अध्यक्ष कमलेश बोडाना, सचिव पंकज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक चोरड़िया, चिकित्सा प्रभारी दुर्गालाल सोनी, उमेश शर्मा, सुभाष मोटवानी तथा लायंस क्लब की ओर से राकेश दुग्गड, एल.बी. रांका, ओम काबरा, विनोद जैन, जे.पी. अग्रवाल, कैलाश शर्मा ने सहयोग किया। गुलाबपुरा शाखा से प्रांतीय सदस्य किशोर राजपाल ने कार्यक्रम का संचालन किया।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड