शाहपुरा में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया शनि जन्मोत्सव

खबर को शेयर करे :-
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

पिवणिया तालाब स्थित शनि देव मंदिर में शनिवार को शनि जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर निज मंदिर को विशेष रूप से सुंदर एवं आकर्षक सजावट से सजाया गया।कार्यक्रम के दौरान पंडित सुनील कुमार भट्ट ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शनि प्रतिमा पर तेलाभिषेक किया। वहीं महंत सीताराम बाबा ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या शनिवार के दिन सूर्य देव एवं छाया के गर्भ से भगवान शनि देव की उत्पत्ति हुई थी। उन्होंने शनि अमावस्या के धार्मिक महत्व पर भी प्रकाश डाला।मंदिर के पुजारी जगदीश, रामकुमार द्वारा महाआरती की गई तथा 101 किलो लड्डू का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। महिला मंडल की महिलाओं ने मंदिर प्रांगण में भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर भक्तिमय वातावरण बना दिया।इस अवसर पर शनि देव सेवा समिति के सदस्य एवं नगर के गणमान्य नागरिक रमेश सत्यव्रत वैष्णव, सत्येंद्र मंडेला, वकील राजेंद्र बोहरा, राजेश सोलंकी, अखिल व्यास, प्रदीप शर्मा, सीताराम,राजेन्द्र खटीक,नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सेन,ओम प्रकाश ठारवानी, गोविंद, परमेश्वर, नाथूलाल, भेरूलाल, महावीर, मुकेश, राजेश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड