संगम ग्रुप में दीपावली स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित, उत्कृष्ट कर्मचारियों को किया सम्मानित

खबर को शेयर करे :-

सभी की मेहनत, समर्पण और टीम भावना ने संगम ग्रुप को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है : रामपाल सोनी

भीलवाड़ा। संगम ग्रुप की ओर से दीपावली के पावन अवसर पर दीपों की जगमगाहट और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच दीपावली स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान उपस्थितजनों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

खबर प्रसार टाइम्स

कार्यक्रम में सीएचआरओ अरबिंद मिश्रा ने अपने संबोधन में वर्षभर की प्रमुख उपलब्धियों, संगठन में हुए नए बदलावों, विभिन्न नवाचारों एवं महत्वपूर्ण पहलों की जानकारी दी। साथ ही भविष्य की कार्ययोजना और संगठन को नई दिशा देने के प्रयासों पर प्रकाश डाला।

समारोह के दौरान वर्षभर उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले कर्मचारियों को विभिन्न श्रेणियों में एम्प्लॉई ऑफ द ईयर, सेल्सपर्सन ऑफ द ईयर, लीडर ऑफ द ईयर एवं चेयरमैन अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगम ग्रुप के चेयरमैन रामपाल सोनी ने लीडर ऑफ द ईयर अवार्ड एन.के. गोखरू को प्रदान किया।

समारोह को संबोधित करते हुए चेयरमैन रामपाल सोनी ने कहा कि संगम ग्रुप की सफलता सभी कर्मचारियों की मेहनत, समर्पण और टीम भावना का परिणाम है। सभी ने एकजुट होकर कार्य किया है, जिसके फलस्वरूप समूह निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कर्मचारियों से इसी एकजुटता और टीम भावना के साथ आगे बढ़ते रहने का आह्वान किया तथा सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर संगम ग्रुप के वाइस चेयरमैन डॉ. एस.एन. मोदानी, मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराग सोनी, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर वी.के. सोडाणी एवं सीईओ प्रणल मोदानी ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन सीएचआरओ अरबिंद मिश्रा एवं पीआरओ डॉ. राजकुमार जैन ने किया। समारोह का समापन रंगारंग आतिशबाजी और मधुर संगीत के बीच हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड