भीलवाड़ा। ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में थीनर से भरे ट्रक में लगी भीषण आग पर आखिरकार काबू पा लिया गया है। लंबे समय तक चले राहत एवं बचाव कार्य के बाद दमकल विभाग की टीमों ने आग को पूरी तरह बुझा दिया।घटना के दौरान आग ने विकराल रूप ले लिया था, लेकिन मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की 13 गाड़ियों और कर्मियों की सतर्कता व कड़ी मशक्कत से बड़ा हादसा टल गया।

विशेष रूप से पास में स्थित थीनर के गोदाम तक आग नहीं पहुंचने देना सबसे बड़ी चुनौती थी, जिसे सफलतापूर्वक संभाल लिया गया।आग बुझने के बाद क्षेत्र में राहत की स्थिति है, हालांकि एहतियात के तौर पर दमकल कर्मी अभी भी मौके पर निगरानी बनाए हुए हैं ताकि दोबारा आग भड़कने की संभावना को रोका जा सके।घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, जिसकी जांच की जा रही है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग की तत्परता की सराहना की, जिससे समय रहते स्थिति को नियंत्रण में लाया जा सका।
