जन्मदिवस पर तुलसी का पौधा भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा, 28 जून। भारत विकास परिषद, भगत सिंह शाखा द्वारा संचालित संपर्क अभियान के तहत श्री दिनेश काबरा के जन्मदिवस के अवसर पर उनके निवास पर आत्मीय संपर्क कर शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उन्हें तुलसी का पौधा भेंट किया गया।

शाखा सदस्यों ने श्री दिनेश काबरा को जन्मदिवस की शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित करते हुए पौधे के संरक्षण एवं संवर्धन का आग्रह किया। इस पर श्री काबरा ने तुलसी के पौधे की नियमित देखभाल करने तथा उसे विकसित करने का संकल्प लिया। साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए एक और पौधा लगाने का भी संकल्प लिया।

भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि जन्मदिवस जैसे विशेष अवसरों पर पौधारोपण एवं पौधे भेंट करने की परंपरा समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन रही है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे अपने जीवन के विशेष अवसरों को प्रकृति संरक्षण से जोड़कर पर्यावरण बचाने में योगदान दें।

इस अवसर पर मधु काबरा, सीए कार्तिक काबरा, शाखा कोषाध्यक्ष दीपक तुर्किया, गौरव बाहेती एवं अनुराग मंडोवरा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

भारत विकास परिषद, भगत सिंह शाखा के अध्यक्ष कुलदीप माथुर, सचिव मुकेश छीपा, कोषाध्यक्ष दीपक तुर्किया एवं महिला संयोजिका पूनम डाड ने श्री दिनेश काबरा को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड