फुलिया कलां। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत आयोजित विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद 2026 में फुलिया कलां की टीम भगत सिंह आर्मी (शहीद भगत सिंह कमेटी) के अध्यक्ष हर्षित तोषनीवाल ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने प्रथम चरण की क्विज प्रतियोगिता सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद द्वितीय चरण की निबंध प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया है।
प्रथम चरण में क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद हर्षित का चयन अगले चरण के लिए हुआ है। अब निबंध प्रतियोगिता में वे विकसित भारत के निर्माण, युवा शक्ति, सामाजिक विकास और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद 2026 देश के युवाओं को अपनी प्रतिभा, विचारों और नेतृत्व क्षमता को सामने रखने का मंच प्रदान करने वाली पहल है। इसके माध्यम से युवाओं को विकसित भारत के संकल्प में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
हर्षित तोषनीवाल के चयन पर टीम भगत सिंह आर्मी (शहीद भगत सिंह कमेटी) के सदस्यों और फुलिया कलां के युवाओं ने खुशी जताई तथा उन्हें आगामी निबंध प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
हर्षित तोषनीवाल ने कहा कि युवाओं की सोच, सहभागिता और सकारात्मक प्रयास ही विकसित भारत के निर्माण की मजबूत नींव हैं।
