70वीं जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में शिवदेव सिंह राणावत ने जीते 2 स्वर्ण और 1 रजत पदक

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। विटी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेंद्र मार्ग के कक्षा 11 के छात्र शिवदेव सिंह राणावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक हासिल किए। शिवदेव सिंह ने प्रतियोगिता में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

शिवदेव सिंह राणावत ने 100 मीटर फ्री स्टाइल और 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते। वहीं 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में उन्होंने रजत पदक हासिल किया।

खबर प्रसार टाइम्स

उपलब्धि पर विद्यालय में हुआ सम्मान

शिवदेव सिंह की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह गहलोत ने छात्र का उपरणा ओढ़ाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत और सम्मान किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह गहलोत ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि शिवदेव सिंह की सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

समारोह में उप प्रधानाचार्य धीरज कुमार जोशी, राउमावि बड़ा महुआ के प्रधानाचार्य अटल बिहारी वैष्णव, शारीरिक शिक्षा प्राध्यापक ज्योति खटीक, विक्रम चौधरी एवं मीडिया प्रभारी प्राध्यापक सत्येन्द्र माली मौजूद रहे।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड