80 साल की बुजुर्ग के आशियाने पर साजिश में दो गिरफ्तार

खबर को शेयर करे :-

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) शक्करगढ़ थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला के मकान पर कब्जा करने की नीयत से ताला तोड़ने का सनसनीखेज मामला कल सामने आया था। पुलिस ने मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता मनफूल देवी पत्नी प्रभुलाल शर्मा, उम्र 80 वर्ष निवासी खजूरी ने कल शक्करगढ़ थाने में रिपोर्ट दी थी। शक्करगढ़ थानाधिकारी पूरण मल मीणा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खजूरी निवासी कृष्ण गोपाल राव और संजय पारीक को मामले में गिरफ्तार किया।

पीड़िता कि रिपोर्ट के मुताबिक वह 26 सितंबर को दोपहर में वह अपनी बेटी के यहां से लौटी तो देखा कि उनके मकान का ताला टूटा हुआ था और दरवाजे पर नया ताला लगा हुआ है। आसपास पूछताछ करने पर उन्हें पता चला कि यह हरकत गांव के ही कृष्ण गोपाल राव और संजय पारीक पुत्र कैलाश पारीक ने की।

पीड़िता ने शिकायत विधायक गोपीचंद मीणा एवं पुलिस उपाधीक्षक रेवड़मल मोर्य से भी न्याय की गुहार लगाई थी। विधायक एवं पुलिस उपाधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई कराने को कहा था‌।

खबर को शेयर करे :-