युद्ध जैसे हालात से ट्रांसपोर्ट कारोबार प्रभावित, ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने सरकार से मांगी राहत

खबर को शेयर करे :-

डीजल कीमतों और बढ़ती लागत से परेशान ट्रांसपोर्टर्स ने सौंपा ज्ञापन

भीलवाड़ा।
भीलवाड़ा जिला ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने ट्रांसपोर्ट व्यवसाय में आ रही आर्थिक परेशानियों को लेकर केंद्र सरकार से विशेष राहत पैकेज की मांग की है। ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।

एसोसिएशन का कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों और युद्ध जैसे हालात के कारण ट्रांसपोर्ट कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों, संचालन लागत में इजाफा और डीजल की कमी के चलते वाहन मालिकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

ज्ञापन में बताया गया कि कई ट्रेलर और भारी वाहन लंबे समय से खड़े हैं, जिससे वाहन मालिकों पर बैंक ऋण, ईएमआई, रोड टैक्स, परमिट शुल्क और कर्मचारियों के वेतन का अतिरिक्त आर्थिक दबाव बढ़ गया है।

ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से मांग की कि ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को राहत देने के लिए बैंक लोन एवं ईएमआई में अस्थायी छूट दी जाए। साथ ही रोड टैक्स और परमिट शुल्क में राहत प्रदान करने तथा डीजल पर विशेष सहायता उपलब्ध करवाने की मांग भी की गई।

एसोसिएशन ने प्रभावित ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों और वाहन मालिकों को आर्थिक सहायता देने की भी अपील की है, ताकि ट्रांसपोर्ट उद्योग को आर्थिक संकट से बाहर निकाला जा सके।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड