भाजपा के आह्वान पर निकली तिरंगा यात्राएं, वंदे मातरम के जयकारों से गूंजा शहर

खबर को शेयर करे :-

तिरंगा यात्रा देश की गहरी भावनाओं और राष्ट्रीय चेतना से जुड़ा जनआंदोलन – चतुर्वेदी

विभाजन विभीषिका इतिहास का काला अध्याय, जिसने लाखों निर्दोषों की बलि ली – सांसद अग्रवाल

भीलवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी का ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भाजपा के आह्वान पर जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व में शहर के विभिन्न हिस्सों से सुभाष, शास्त्री, प्रताप और गणेश मंडल के तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई जो भाजपा जिला कार्यालय पहुंच सम्पन्न हुई जहां समापन समारोह के साथ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसे राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद दामोदर अग्रवाल, पूर्व सांसद सुभाष बहेडिया, पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, पूर्व महापौर राकेश पाठक भी मंचासीन रहे।

जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि संगोष्ठी को संबोधित करते हुए वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें विभाजन के उस दर्दनाक इतिहास को स्मरण करने और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं भाईचारे को सदैव मजबूत बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आइए, हम संकल्प लें कि देश की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखते हुए एक सशक्त एवं समरस भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे। सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि 1947 के विभाजन की विभीषिका में जिन लाखों मातृशक्ति, भाई बहिनों और परिवारों ने अपार कष्ट, विस्थापन और अत्याचार सहकर अपने प्राणों की आहुति दी, उसे कभी भूलाया नहीं जा सकता। प्रारंभ में जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया।

सिंधी समाज के प्रबुद्ध जनों का अतिथियों ने किया अभिनंदन

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहर के सिंधी समाज के प्रबुद्ध जनों का सम्मान किया गया। वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी एवं मंचस्थ अतिथियों ने सभी को उपरना ओढ़ाकर अभिनंदन किया।

इनकी रही उपस्थिति

संगोष्ठी में वरिष्ठ नेता पेंटर सूरज, जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, कन्हैयालाल जाट, प्रहलाद त्रिपाठी, कुलदीप शर्मा, गोपाल तेली, कल्पेश चौधरी, मंजू चेचाणी, अशोक तलाइच, विशाल गुरुजी, सुरेंद्र सिंह मोटरास, आरती कोगटा, ललिता कंवर, कांता शर्मा, ललित अग्रवाल, पंकज मानसिंहका, अंकुर बोरदिया, मनोज बुलानी, शशांक बिड़ला, अनिल सिंह जादौन, अभिश्रुता सोलंकी, महावीर समदानी, रागिनी गुप्ता, अजय नौलखा, महेंद्र नायक, घनश्याम सिंगीवाल, मंजू पालीवाल, इमरान कायमखानी, सीपी जोशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हाथों में तिरंगे लिए वाहनों पर सवार होकर निकले हजारों कार्यकर्ता

शहर में तिरंगा यात्रा के तहत शास्त्री मंडल अध्यक्ष रमेश खोईवाल के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ताओ ने दूधाधारी मंदिर, सांगानेरी गेट से वाहन रैली प्रारंभ की तो वहीं प्रताप मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह राव के नेतृत्व में हनुमान मंदिर कुंभा सर्किल से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता वाहनों पर सवार होकर रवाना हुए। इसी प्रकार गणेश मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी के नेतृत्व में पुलिस लाइन के पास, अजमेर पुलिया से और सुभाष मंडल अध्यक्ष ऋतुशेखर शर्मा के नेतृत्व में मोदी ग्राउंड से सैंकड़ों कार्यकर्ता अपने वाहनों पर सवार होकर रवाना हुए। सभी रैलियां शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई भाजपा कार्यालय पहुंच सम्पन्न हुई।

तिरंगे के रंग में रंगा शहर, मेवाड़ा बोले – तिरंगा राष्ट्र का गौरव

तिरंगा ​यात्राओ के दौरान वाहनों पर सवार हजारों कार्यकर्ता तिरंगा लहराते चल रहे थे जिससे पूरा भीलवाड़ा शहर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत और भारत माता की जय के गूंजते जयकारों से सराबोर हो गया। तिरंगा यात्रा के समापन पर वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि देश की गहरी भावनाओं और राष्ट्रीय चेतना से जुड़ा जनआंदोलन है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि तिरंगा भारत की एकता, विविधता और राष्ट्रीय गौरव का जीवंत प्रतीक है। तिरंगा यात्रा युवाओं में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रसेवा के भाव को मजबूत कर रही है।

​तिरंगा यात्राओं में पुनीत प्रताप सिंह, पंकज क्षोत्रिय, भगवतीलाल गुर्जर, थानसिंह, हरीश सालवी, शंकर जाट, तेजेंद्र सिंह शक्तावत, राधेश्याम गाडरी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबर को शेयर करे :-