हल्द्वानी घटना और खड़गे के अपमान के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के निर्देश एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आह्वान पर हल्द्वानी में हुई घटना के विरोध तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के समर्थन में जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) भीलवाड़ा की ओर से शुक्रवार को एक दिवसीय शांतिपूर्ण सत्याग्रह किया गया।

रेलवे स्टेशन स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्किल पर आयोजित सत्याग्रह का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) अध्यक्ष रामलाल जाट ने किया। कार्यक्रम में जिलेभर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने संविधान, समानता और सामाजिक न्याय के समर्थन में आवाज बुलंद की।

अन्याय के खिलाफ अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प

सत्याग्रह को संबोधित करते हुए रामलाल जाट ने कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक मर्यादाओं की रक्षा करना कांग्रेस पार्टी का मूल संकल्प है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रति किए गए अनुचित व्यवहार और हल्द्वानी की घटना को उन्होंने निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता अन्याय के खिलाफ अहिंसा और सत्याग्रह के रास्ते पर चलते हुए लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ा रहेगा।

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद

सत्याग्रह में कैलाश व्यास, हगामी लाल मेवाड़ा, ओम नारनीवाल, नरेंद्र रेगर, मधु जाजू, महेश सोनी, मंजू पोकरना, गोविंद गुर्जर, डॉ. प्रदीप व्यास, राजू डीडवानिया, संदीप जीनगर, ओम प्रकाश तेली, हरफुल जाट, श्याम लाल गुर्जर, अर्चना दुबे, समता, रेखा बलाई, सुगना बलाई, गोपाल जाट, प्रकाश गुर्जर, प्रकाश शर्मा, भंवर जाट, मनोज जाट, कैलाश सेन, राधेश्याम आचार्य, रतन लाल बैरवा, शिवराज जाट, प्रकाश ओझा, दशरथ सिंह, चांद डिडवानिया, धनराज सालवी, परमेश्वर कीर, मुकेश खोईवाल, गुलाब ओझा, अमित चौधरी, रतन लाल माली, सुरेश बंब, दीपक व्यास, गिरीश कौशिक और आनंद शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबर को शेयर करे :-