राष्ट्रीय अध्यक्ष सीएस पवन जी चांडक ने कहा- बदलती तकनीक के साथ तालमेल जरूरी
भीलवाड़ा,(अमित शर्मा)। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) के भीलवाड़ा चैप्टर की ओर से होटल डिलाइट के मोनार्क हॉल में एक दिवसीय कार्यशाला “AI Unlocked: Transforming the Future of Corporate Governance” का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कॉर्पोरेट गवर्नेंस, बोर्ड मैनेजमेंट और रेगुलेटरी कम्प्लायंस में बढ़ते उपयोग पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ ICSI के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीएस पवन जी चांडक, ओसवाल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक प्रवीण ओसवाल, ICSI सेंट्रल काउंसिल मेंबर सीएस मनोज कुमार पुरबे तथा NIRC-ICSI के सचिव सीएस राहुल शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
AI टूल्स के व्यावहारिक उपयोग पर दी जानकारी
कार्यशाला के मुख्य वक्ता सीए रतन सिंह तंवर ने कंपनी सचिवों के लिए उपयोगी AI टूल्स के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बोर्ड मैनेजमेंट, कॉर्पोरेट गवर्नेंस और रेगुलेटरी कम्प्लायंस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के व्यावहारिक उपयोग को उदाहरणों के साथ समझाया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सीएस पवन जी चांडक ने कहा कि बदलती तकनीक के साथ तालमेल बिठाना और कॉर्पोरेट गवर्नेंस में AI का उचित एवं प्रभावी उपयोग करना वर्तमान समय की आवश्यकता है। उन्होंने पेशेवरों से तकनीकी बदलावों को समझने और नई तकनीकों के अनुरूप अपने कार्य करने पर जोर दिया।
कॉर्पोरेट जगत में AI की बढ़ती भूमिका पर चर्चा
ओसवाल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक प्रवीण ओसवाल ने कॉर्पोरेट जगत में नई तकनीकों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव पर विचार साझा किए। वहीं सीएस मनोज कुमार पुरबे और सीएस राहुल शर्मा ने आधुनिक कानूनों, AI टूल्स और बदलती रेगुलेटरी व्यवस्थाओं के अनुरूप अपडेट रहने को लेकर मार्गदर्शन दिया।
कार्यशाला में भीलवाड़ा एवं आसपास के क्षेत्रों से कंपनी सचिवों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स ने भाग लिया। कार्यक्रम में AI के माध्यम से पेशेवर कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने, नियामकीय अनुपालन तथा कॉर्पोरेट गवर्नेंस से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।
आयोजकों ने जताया आभार
कार्यक्रम के समापन पर ICSI भीलवाड़ा चैप्टर की अध्यक्ष सीएस अदिति बाबैल एवं सचिव सीएस वरुण काबरा ने अतिथियों, वक्ताओं, प्रायोजकों और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के टाइटल स्पॉन्सर OSTWAL Group of Industries रहे। CDSL, AU Small Finance Bank, Nitin Spinners Ltd, SaralXBRL, Swaraj Suiting Ltd और BeYours International Foundation को-स्पॉन्सर रहे।
