जहाजपुर के डॉ. समीर ने NEET-PG (AYUSH) में लहराया परचम, ऑल इंडिया 208वीं रैंक हासिल की

खबर को शेयर करे :-

OBC वर्ग में 95वीं रैंक, नेब मोहल्ला निवासी डॉ. समीर की सफलता पर क्षेत्र में खुशी का माहौल

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब)। जहाजपुर के नेब मोहल्ला निवासी डॉ. समीर ने NEET-PG (AYUSH) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 208 प्राप्त की है। वहीं OBC वर्ग में उन्होंने 95वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

डॉ. समीर की इस उपलब्धि पर परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों एवं शहरवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उनकी सफलता को लेकर जहाजपुर में खुशी का माहौल है।

डॉ. समीर के पिता बस ट्रेवल्स के कारोबार से जुड़े हुए हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। सामान्य पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाले डॉ. समीर ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
NEET-PG (AYUSH) में ऑल इंडिया 208वीं रैंक हासिल करना उनकी मेहनत और प्रतिभा का परिचायक है। उनकी सफलता से परिवार सहित पूरे जहाजपुर क्षेत्र को गर्व है।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड