उदलियास | मेरा युवा भारत (MY Bharat) युवा केंद्र, भीलवाड़ा के निर्देशानुसार रविवार को उदलियास बाग के बालाजी मंदिर प्रागण में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा युवाओं को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा। अभियान में MY Bharat कोटड़ी ब्लॉक वालंटियर गोविन्द लाल बलाई के नेतृत्व में युवा साथियों एवं ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता करते हुए लोगों को कचरा निर्धारित स्थान पर डालने, स्वच्छता बनाए रखने एवं अपने आसपास के वातावरण को साफ रखने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में देवी लाल बैरवा, छोटू लाल बलाई, किशन गाडरी, बद्री लाल बलाई, उदय लाल बैरवा, घनश्याम लोहार, सांवरमल भील, राधेश्याम भील, पप्पू लाल, सुरेश, शिवलाल, हरिलाल, हरिलाल बलाई, किशन, घनश्याम, चेतन, अंकित, कमलेश, निर्मल, सोनू लाल सहित अनेक युवा साथी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। युवाओं ने स्वच्छता को केवल एक अभियान तक सीमित न रखते हुए नियमित रूप से अपने गांव एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।
