शीतल यश महिला मंडल ने सिद्धि तप की आराधना करने वाली 28 सुश्राविकाओं का किया सम्मान

खबर को शेयर करे :-

11 उपवास की तपस्या पूर्ण करने पर कार्याध्यक्ष नीता बाबेल का भी बहुमान

भीलवाड़ा। आस्था, संयम और साधना के साथ तपस्या करने वाली सुश्राविकाओं का बुधवार को यश विहार में आयोजित समारोह में सम्मान किया गया। शीतल यश प्रोत्साहन महिला मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सिद्धि तप की आराधना करने वाली 28 सुश्राविकाओं का बहुमान किया गया। वहीं, 11 उपवास की तपस्या पूर्ण करने पर मंडल की कार्याध्यक्ष नीता बाबेल का भी सदस्यों की ओर से सम्मान किया गया।

मंडल अध्यक्ष रेखा नानेचा ने बताया कि मासिक बैठक की शुरुआत नवकार महामंत्र के जाप से हुई। इसके बाद सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से यश चालीसा का पाठ कर प्रार्थना की। बैठक में आगामी दिनों में प्रस्तावित महिला मंडल की विभिन्न गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही सेवा कार्यों को और प्रभावी बनाने के लिए सदस्यों ने अपने सुझाव दिए।

समारोह में अठाई से अधिक की तपस्या एवं सिद्धि तप की आराधना करने वाली सुश्राविकाओं मैना बाफना, रेखा नानेचा, राखी खमेसरा, बिंदू धूपिया, अंगुरबाला पीपाड़ा, कांता सोनी, लाड़ बम्ब, मैना चंडालिया, शकुंतला खमेसरा, सुशीला बिलवाड़िया, मंजू डागा, सीमा संचेती सहित अन्य तपस्विनियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

मंडल की ओर से सभी तपस्विनियों की तप आराधना की अनुमोदना करते हुए साधुवाद अर्पित किया गया। कार्यक्रम के अंत में मंत्री राखी खमेसरा ने आभार व्यक्त किया। बैठक में मंडल की बड़ी संख्या में सदस्य बहनों ने भाग लिया।

खबर को शेयर करे :-
KP Times