प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा एवं स्वच्छता व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश

प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा एवं स्वच्छता व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश
खबर को शेयर करे :-


चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने नियमित पेस्ट कंट्रोल, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावी मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

जयपुर/भीलवाड़ा, 16 नवम्बर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने प्रदेश के सभी राजकीय चिकित्सा संस्थानों एवं अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं संक्रमण नियंत्रण की व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं संक्रमणमुक्त वातावरण उपलब्ध करवाना चिकित्सा संस्थानों की जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

खींवसर ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध अस्पतालों, जिला अस्पतालों, उप जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नियमित रूप से पेस्ट कंट्रोल करवाया जाए तथा चूहों एवं अन्य कीटों की रोकथाम के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अस्पतालों के सभी वार्डों, ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, प्रसूति कक्ष, शौचालयों एवं अन्य चिकित्सा इकाइयों में नियमित साफ-सफाई रखी जाए और इसकी निरंतर मॉनिटरिंग की जाए।

खबर प्रसार टाइम्स

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड