भीलवाड़ा। विप्र सेना महिला प्रकोष्ठ की ओर से राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष ज्योति आशीर्वाद के नेतृत्व में पुलिस लाइन स्थित शाइनिंग स्टार स्कूल में स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में भीलवाड़ा नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर जसवंत कंवर और ब्राह्मण समाज के नवनिर्वाचित पार्षदों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
विप्र सेना की कल्पना सुल्तानिया ने बताया कि समारोह में महापौर जसवंत कंवर का ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और बालिकाओं के अखाड़ा प्रदर्शन के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उपस्थित अतिथियों और समाजबंधुओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।
समारोह में भीलवाड़ा नगर निगम में ब्राह्मण समाज से निर्वाचित पार्षद सुमन ओझा, नेहा जोशी, चंदा त्रिपाठी, गौतम शर्मा, दीपक पुरोहित, नरेंद्र तिवाड़ी, हेमराज आचार्य, हिमांशु शर्मा और बनवारी लाल जोशी का भी सम्मान किया गया। इसके अलावा शाहपुरा नगर पालिका की पार्षद मधु पोंडरिक और रचना सुनील मिश्रा का अभिनंदन किया गया।
विप्र सेना महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष ज्योति आशीर्वाद ने कहा कि नगर निगम में पहली महिला महापौर का निर्विरोध निर्वाचित होना गौरव का विषय है। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से समाजहित के साथ-साथ शहर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
महापौर जसवंत कंवर ने विप्र सेना और ब्राह्मण समाज की ओर से किए गए आत्मीय स्वागत एवं सम्मान के लिए सभी पदाधिकारियों और समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भीलवाड़ा के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि शहर के सभी क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। नगर निगम के माध्यम से स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं और जनहित से जुड़े कार्यों को गति देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
समारोह में विप्र सेना जिलाध्यक्ष दीपक सुल्तानिया, प्रदेश महामंत्री योगेश व्यास, हरीश ओझा, कैलाश पांडिया, बालकिशन पाराशर, अशोक श्रोत्रिय, ओमप्रकाश बच्छ, विजय ओझा, सुरेश जोशी, संजीव त्रिवेदी, ओमप्रकाश खंडेलवाल, शरद शुक्ला, अविनाश पांडिया, करुण शर्मा, सीपी शर्मा, संजय शर्मा, दिनेश शर्मा, केशव शर्मा और परीक्षित सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।
महिला प्रकोष्ठ की ओर से अनीता शर्मा, डॉ. रेखा शर्मा, रमा शर्मा, बिंदिया शर्मा, अरुणा व्यास, निर्मला व्यास, सारिका शर्मा, अमिता पारीक, प्रीति गौतम, सरिता शर्मा, गौरी सारस्वत, कृष्णा शर्मा, प्रेम भंडिया, बिंदु शर्मा, सुनीता शर्मा, दुर्गा शर्मा और सरला शर्मा सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं।
