भीलवाड़ा। शहर के पंचमुखी मोक्षधाम परिसर में स्थित प्रसिद्ध श्री मसानिया भैरुनाथ मंदिर में सर्दी ऋतु को ध्यान में रखते हुए आरती के समय में बदलाव किया गया है। अब मंदिर में शाम की आरती 6:15 बजे आयोजित की जाएगी।
रवि कुमार खटीक के अनुसार, मौसम में बदलाव और शाम के समय जल्दी अंधेरा होने को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि श्रद्धालु निर्धारित समय पर मंदिर पहुंचकर आरती में शामिल हो सकें।
वहीं, नवरात्रि पर्व के दौरान लगातार 9 दिनों तक मंदिर में विशेष पूजा-अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान कालिका माता की विशेष पूजा, आराधना एवं धार्मिक कार्यक्रम होंगे। नवरात्रि को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे आरती एवं विशेष पूजा-अनुष्ठान के निर्धारित समय का ध्यान रखते हुए धार्मिक आयोजनों में सहभागी बनें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
