नवरात्र स्थापना के दिन निर्वाचन प्रशिक्षण में परिवर्तन एवं कार्मिकों के मतदान अधिकार की रक्षा की मांग

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा), जिला भीलवाड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र बड़वा की अध्यक्षता में एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपकर 11 अक्टूबर 2026 को नवरात्र स्थापना के दिन निर्धारित प्रथम निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथि में परिवर्तन करने की मांग की।जिला मंत्री ईश्वर सिंह चौधरी ने बताया कि नवरात्र स्थापना भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन अनेक परिवारों में घट स्थापना, पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं। ऐसे पावन अवसर पर निर्वाचन प्रशिक्षण निर्धारित होने से शिक्षकों एवं अन्य कार्मिकों को धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने में असुविधा होगी। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथि में परिवर्तन कर इसे अन्य सुविधाजनक दिन आयोजित करने का आग्रह किया।चौधरी ने पंचायत चुनाव में कार्मिकों के मतदान के अधिकार का मुद्दा उठाते हुए बताया कि पंचायत चुनाव विभिन्न चरणों में आयोजित किए जाते हैं। ऐसी स्थिति में जिस चरण में किसी कार्मिक की स्वयं की पंचायत में चुनाव हो, उस चरण में उसकी ड्यूटी अन्य पंचायत अथवा अन्य खंड में लगाई जानी चाहिए, ताकि वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। उन्होंने कहा कि निर्वाचन ड्यूटी का निर्धारण करते समय कार्मिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों एवं सुविधाओं का ध्यान रखा जाना आवश्यक है।संगठन ने जिला निर्वाचन अधिकारी से दोनों मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उचित निर्णय लेने का आग्रह किया।ज्ञापन सौंपने के दौरान विनोद झंवर, अजीत सिंह, सत्यनारायण मंत्री एवं महेश मंडोवरा उपस्थित रहे।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड