पंचायतीराज चुनावों को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक, चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी, भीलवाड़ा (देहात) के तत्वावधान में रविवार को गांधी भवन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पंचायतीराज चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, संभावित प्रत्याशियों, चुनावी रणनीति और पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की गई।

बैठक में AICC सचिव एवं राजस्थान सह-प्रभारी पूनम पासवान, पंचायतीराज चुनाव ऑब्जर्वर एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. रघु शर्मा, पूर्व मंत्री नसीम अख्तर तथा जिला कांग्रेस कमेटी, भीलवाड़ा (देहात) के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रामलाल जाट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

संगठन की मजबूती और एकजुटता पर जोर

पूनम पासवान ने कहा कि पंचायतीराज चुनावों में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और आपसी समन्वय महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुटने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

डॉ. रघु शर्मा ने पंचायत समिति और जिला परिषद स्तर पर संगठन की भूमिका तथा चुनावी कार्ययोजना पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जिम्मेदारी के साथ काम करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

पूर्व मंत्री नसीम अख्तर ने कार्यकर्ताओं की एकजुटता और समर्पण को संगठन की ताकत बताते हुए आगामी चुनावों में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आपसी तालमेल के साथ सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

गांव-गांव तक संगठन मजबूत करने का आह्वान

जिला कांग्रेस कमेटी, भीलवाड़ा (देहात) के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रामलाल जाट ने वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने पंचायतीराज चुनावों को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक संगठन को मजबूत बनाने तथा आमजन से निरंतर संवाद स्थापित करने की आवश्यकता जताई।

बैठक में पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य पदों के चुनाव, संभावित प्रत्याशियों के चयन को लेकर विचार-विमर्श, संगठनात्मक समन्वय और आगामी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की गई।

ये रहे उपस्थित

बैठक में सह-प्रभारी कैलाश झालीवाल, पीसीसी सचिव अर्चना सुराणा, पूर्व विधायक हगामी लाल मेवाड़ा, पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश व्यास एवं अक्षय त्रिपाठी, विधायक प्रत्याशी राजेंद्र त्रिवेदी, नरेंद्र रेगर एवं ओम नरानीवाल, वंदना माथुर, मधु झाजू, महेश सोनी, पीसीसी सचिव विभा माथुर एवं शंकर लाल गाडरी, सुशीला सालवी, चेतन डिडवानिया, चेतन पेसवानी, रमेश सेन, प्रकाश जाट, अविचल व्यास, लाखाराम गुर्जर, रामदेव खारोल, राधेश्याम भड़ाना, हेमेन्द्र शर्मा, सत्यनारायण डिडवानिया, लखन काकानी एवं श्याम लाल गुर्जर सहित अग्रिम संगठनों, प्रकोष्ठों एवं विभागों के जिला अध्यक्ष, पदाधिकारी और पंचायतीराज के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड