जहाजपुर में 77 और खजूरी में 46 नामांकन, निर्दलीय भी मैदान में

खबर को शेयर करे :-

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) पंचायत राज चुनाव के तहत जहाजपुर और खजूरी पंचायत समिति क्षेत्रों में नामांकन के दौरान प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ी। कांग्रेस नेता धीरज गुर्जर की माता सीता देवी तथा पूर्व विधायक शिवजी राम मीणा की धर्मपत्नी ने भी नामांकन दाखिल किया। उपखंड कार्यालय के बाहर मेले जैसा माहौल रहा और कई बार जाम की स्थिति बनी।

नामांकन के आंकड़े एक नजर में

  • पंचायत समिति जहाजपुर: कुल 77 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। इनमें आम आदमी पार्टी के 1 और निर्दलीय प्रत्याशियों के 13 नामांकन शामिल हैं।
  • पंचायत समिति खजूरी: कुल 46 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। इनमें भारतीय आदिवासी पार्टी के 2 और निर्दलीय प्रत्याशियों के 3 नामांकन शामिल हैं।
  • दोनों पंचायत समितियों में कुल: 123 नामांकन पत्र प्राप्त हुए।

जहाजपुर के निर्वाचन अधिकारी छत्रपाल सिंह और खजूरी की निर्वाचन अधिकारी पूनम चोयल ने नामांकन पत्र स्वीकार किए। तहसील कार्यालय में बैठने और छाया की व्यवस्था देर से होने से प्रत्याशियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड