जयकारों के बीच शाहपुरा पहुंची सांवरिया सेठ पदयात्रा, सुबह मंडफिया के लिए रवाना

खबर को शेयर करे :-


17वीं पदयात्रा का बस स्टैंड पर स्वागत, भजनों पर झूमे श्रद्धालुय समिति ने भोजन प्रसादी और रात्रि विश्राम की व्यवस्था की

शाहपुरा। मूलचन्द पेसवानी
जयपुर जिले के बासां बृजनाथपुरा से सांवरिया सेठ मंडफिया धाम के लिए निकली पदयात्रा गुरुवार रात शाहपुरा पहुंची। यहां श्री सांवरिया सेठ सेवा समिति शाहपुरा की ओर से पदयात्रियों का स्वागत किया गया। बस स्टैंड पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सांवरिया सेठ के जयकारे गूंजे। डीजे पर बज रहे भजनों के बीच श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। पदयात्रियों के लिए भोजन प्रसादी और देव पब्लिक स्कूल में रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई।


श्री सांवरिया सेठ सेवा समिति जयपुर के तत्वावधान में निकली यह 17वीं पदयात्रा 10 अक्टूबर को नवरात्र के अवसर पर रवाना हुई थी। विभिन्न मार्गों से होते हुए शाहपुरा पहुंचने पर स्थानीय श्रद्धालुओं ने पदयात्रियों का अभिनंदन किया। पदयात्रा में शामिल सांवरिया सेठ की प्रतिमा के रथ की अगुवाई में श्रद्धालु नगर पहुंचे। इस दौरान आरती-वंदना कर प्रतिमा के दर्शन किए गए।


स्वागत देख भावुक हुए पदयात्री


शाहपुरा में स्वागत के दौरान पदयात्रियों की भावुक प्रतिक्रिया देखने को मिली। स्थानीय श्रद्धालुओं के आत्मीय अभिनंदन से कई यात्रियों का गला भर आया। जयकारों के बीच उन्होंने स्वागत करने वालों के प्रति आभार जताया और सभी के मंगल की कामना की। डीजे पर सांवरिया सेठ के भजन बजने पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक उत्साह का माहौल रहा। समिति की ओर से पदयात्रियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई। सेवा समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं में भागीदारी निभाई।


सुबह जयकारों के बीच मंडफिया के लिए प्रस्थान


शाहपुरा में रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार सुबह पदयात्रा मंडफिया धाम के लिए रवाना हुई। प्रस्थान के समय श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ पदयात्रियों को विदाई दी। सांवरिया सेठ की प्रतिमा का रथ आगे बढ़ा तो वातावरण एक बार फिर जयघोष से गूंज उठा। स्थानीय भक्तों ने पदयात्रियों को यात्रा की शुभकामनाएं दीं। पदयात्रा संयोजक के अनुसार, निर्धारित कार्यक्रम के तहत यात्रा 20 अक्टूबर को सांवरिया सेठ मंडफिया धाम पहुंचेगी।


पालिका के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान


कार्यक्रम के दौरान श्री सांवरिया सेठ सेवा समिति शाहपुरा की ओर से नगर पालिका चुनाव में विजयी अध्यक्ष रमेश सेन, उपाध्यक्ष डॉ. इशाक मोहम्मद और पार्षदों का सम्मान किया गया। समिति की ओर से उन्हें सांवरिया सेठ का चित्र भेंट किया गया और उपरणा ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेन, उपाध्यक्ष डॉ. इशाक मोहम्मद, पार्षद प्रवीण भैया, चेतन वैष्णव सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड