भीलवाड़ा में अखिल भारतीय स्वदेशी मेले के कार्यालय का उद्घाटन, 1 से 10 जनवरी तक लगेगा मेला

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। आजाद नगर स्थित गौतम आश्रम के जी सेक्टर में रविवार, 11 अक्टूबर को अखिल भारतीय स्वदेशी मेले के कार्यालय का उद्घाटन किया गया। स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस मेले का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना, वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करना है।

कार्यालय का उद्घाटन श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर हंसराम जी उदासीन के सानिध्य में हुआ। उन्होंने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच देश में निर्मित वस्तुओं को बेहतर मंच प्रदान करने का कार्य कर रहा है। मेले में लगभग 1000 स्टॉल लगाए जाने की योजना है।

जैविक कृषि और स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने कहा कि मेले में जैविक कृषि और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रकार की स्टॉल लगाई जाएंगी। इससे स्थानीय उत्पादकों और व्यवसायियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में जीवन विद्या को लागू करने पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर चित्तौड़ प्रांत कार्यवाह शंकर लाल माली विशेष रूप से उपस्थित रहे। डॉ. राजकुमार चतुर्वेदी ने यज्ञ कर पूर्णाहुति दी। कार्यक्रम में डॉ. देवी लाल साहू, डॉ. भगवती लाल जागेटिया, राजेंद्र गहलोत, त्रिलोक क्षोत्रिय, अजय दरडा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मेडिसिटी ग्राउंड में 1 से 10 जनवरी तक आयोजन

आयोजन समिति के अनुसार, अखिल भारतीय स्वदेशी मेला 1 जनवरी से 10 जनवरी 2027 तक आजाद नगर स्थित मेडिसिटी ग्राउंड, भीलवाड़ा में आयोजित किया जाएगा। मेले में स्वदेशी वस्तुओं, स्थानीय उत्पादों और जैविक कृषि से संबंधित गतिविधियों को प्रमुखता दी जाएगी।

इस दौरान अतिथियों और विभिन्न संगठनों से मेले को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की गई। स्वदेशी मेला आयोजन समिति ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के अभियान को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड