भीलवाड़ा जिला परिषद चुनाव 2026: भाजपा-कांग्रेस ने सभी 45 वार्डों के प्रत्याशी किए घोषित, देखें पूरी सूची

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। जिला परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने भीलवाड़ा के सभी 45 वार्डों के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा की सूची जिला संगठन प्रभारी संजय जैन (ताऊ), जिला चुनाव प्रभारी बीरमदेव सिंह जस्सास और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने जारी की। वहीं कांग्रेस की सूची जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा (देहात) के अध्यक्ष रामलाल जाट ने जिला सहप्रभारी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कैलाश झांबीवाल के साथ जारी की।

दोनों प्रमुख दलों की ओर से 13 अक्टूबर 2026 को प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए। इसके साथ ही जिला परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

भाजपा के 45 प्रत्याशियों की सूची

भाजपा ने वार्ड नंबर 1 से 45 तक अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं।

  • वार्ड 1 से 10: नोसी देवी, रेखा देवी, सीता देवी, सुखा लाल, किस्मत, कंकु देवी, पूजा, रूपलाल, किशन लाल और सुनील कुमार।
  • वार्ड 11 से 20: बीना, देवा लाल, तारा, लहरी देवी, सुमन, सीमा देवी, नेमीचन्द, सपना, जगदीश और अविनाश।
  • वार्ड 21 से 30: रमा देवी, राम, बजरंग, माया, बाबू लाल, लादू लाल, मोहनी बाई, रतनलाल, सरोज देवी और अमर।
  • वार्ड 31 से 40: हेमलता, संतोक, राहुल, रमेश नवहाल, भागचन्द, मधु कुमारी, रमेश चन्द्र, राजेन्द्र, सरोजना और महन्ता।
  • वार्ड 41 से 45: शिवराज, माधु लाल, पायल, नरोत्तम और राधा देवी।

कांग्रेस के 45 प्रत्याशियों की सूची

कांग्रेस ने भी सभी 45 वार्डों में अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा की है।

  • वार्ड 1 से 10: पूजा गुर्जर, कैलाशा देवी, गीता देवी, प्रेम चन्द कुमावत, पुष्पा देवी, पारसी देवी, कंकु देवी, रामकन्या, राजमल शर्मा और सत्यप्रकाश।
  • वार्ड 11 से 20: शिल्पा बिड़ला, दुर्गापाल सिंह, समता, छोछू कुमारी, सुखी देवी, प्रेम वर्मा, सांवरलाल जाट, मंशा कुमारी, मधुसूदन पाराशर और महावीर नायक।
  • वार्ड 21 से 30: बदामी देवी, महादेव गुर्जर, रामगोपाल सेन, मंजू कंवर, रामजस, आशीष चौधरी, सुगना बलाइ, कालू, सुनीता देवी कौशिक और कमल सिंह।
  • वार्ड 31 से 40: उषा देवी, ममता गुर्जर, कांता कंवर, रामलाल, दुर्गा देवी बैरवा, समोक देवी, कप्तान सिंह, फूल सिंह, कान्ता देवी और संजू देवी।
  • वार्ड 41 से 45: राधेश्याम कंजर, भैरू लाल बेनीवाल, अन्नपूर्णा कंवर, कैलाशचन्द्र मीणा और सोजीराम मीणा।

जिला परिषद चुनाव में बढ़ेगी राजनीतिक हलचल

भाजपा और कांग्रेस की ओर से सभी 45 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद जिला परिषद चुनाव में दोनों दलों के बीच मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है। अब प्रत्याशियों के जनसंपर्क, चुनावी रणनीति और स्थानीय राजनीतिक समीकरणों पर सबकी नजर रहेगी।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड