राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में भीलवाड़ा की बेटी दीपिका पाराशर ने लहराया परचम

खबर को शेयर करे :-

‘सर्वश्रेष्ठ रेखांकन पुरस्कार’ से हुई सम्मानित, नकद राशि, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर किया गया सम्मान


भीलवाड़ा। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कला प्रदर्शनी में भीलवाड़ा की युवा कलाकार दीपिका पाराशर ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। ईस्टर्न फाउंडेशन ऑफ आर्ट एंड कल्चर की ओर से आयोजित दसवीं वार्षिक कला प्रदर्शनी में दीपिका को उनकी कलाकृति ‘द रूट्स ऑफ द इनफिनिटी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ रेखांकन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से भीलवाड़ा की बेटी ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला का परचम लहराया है।

दीपिका को पुरस्कार स्वरूप नकद राशि, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। उनकी कलाकृति ने निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया और उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया। दीपिका की इस उपलब्धि को भीलवाड़ा के कला जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

ईस्टर्न फाउंडेशन ऑफ आर्ट एंड कल्चर की ओर से दसवीं वार्षिक कला प्रदर्शनी का आयोजन विद्या ज्ञान स्कूल की आर्ट गैलरी, सीतापुर (उत्तरप्रदेश) में किया गया। प्रदर्शनी में देश के विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों से आए कलाकारों ने भाग लिया। इसमें चित्रकला, छायाचित्रण, रेखांकन और मुद्रण कला सहित विभिन्न विधाओं की कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं। आयोजन के दौरान कला शिविर भी लगाया गया। कला समीक्षकों और दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की।

पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि प्रख्यात कलाकार, छाया चित्रकार एवं मुद्रण कला विशेषज्ञ जय कृष्ण अग्रवाल रहे। विशिष्ट अतिथियों में विद्या ज्ञान स्कूल की प्रधानाचार्य स्वाति ए. शालीग्राम, पद्मश्री गौरी स्वराम, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कुमार, अध्यक्ष अतुल गुप्ता, ईस्टर्न फाउंडेशन के सचिव रघुनाथ देना तथा अध्यक्ष प्रदीप ता किशोर दास शामिल रहे।

प्रदर्शनी में पुरस्कार वितरण दो श्रेणियों विद्यार्थी और कलाकार वर्ग में किया गया। इसी क्रम में भीलवाड़ा की युवा कलाकार दीपिका पाराशर को उनकी कलाकृति ‘द रूट्स ऑफ द इनफिनिटी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ रेखांकन पुरस्कार प्रदान किया गया।

दीपिका की इस सफलता ने भीलवाड़ा को राष्ट्रीय कला मंच पर नई पहचान दिलाई है। उनकी उपलब्धि से कला प्रेमियों में खुशी का माहौल है और यह सफलता क्षेत्र के उभरते कलाकारों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड