गुंदली में भगवान देवनारायण मंदिर पर कलश स्थापना, श्रीमद्भागवत कथा व 9 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान कल से

खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। जिले के गुंदली गांव स्थित भगवान देवनारायण एवं चामुंडा माता मंदिर में गुरुवार से 9 दिवसीय धार्मिक आयोजन का शुभारंभ होगा। आयोजन के तहत कलश स्थापना, श्रीमद्भागवत कथा एवं नवकुण्डीय विष्णु महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा।

समाजसेवी रतन लाल चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह धार्मिक कार्यक्रम राम दरबार मंदिर घोड़ास के महंत मंगलदास महाराज के सानिध्य में आयोजित होगा। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार सुबह भव्य कलश यात्रा से होगी, जो मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कथा वाचन साध्वी कृष्णानन्द सरस्वती द्वारा किया जाएगा। वहीं, प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से वृंदावन के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा रामलीला की प्रस्तुति दी जाएगी।

आयोजन के तहत 26 अप्रैल को प्रसिद्ध गायक कलाकार पुरण गुर्जर एवं उनकी टीम विशेष प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 1 मई को सुबह 7 बजे होने वाली कलश स्थापना रहेगी।इस भव्य धार्मिक आयोजन में सर्व समाज के लोगों के साथ-साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड