भीलवाड़ा में आज को पांच घंटे बिजली बंद रहेगी, कई क्षेत्र होंगे प्रभावित

भीलवाड़ा में आज को पांच घंटे बिजली बंद रहेगी, कई क्षेत्र होंगे प्रभावित
खबर को शेयर करे :-

भीलवाड़ा। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार, 22 अक्टूबर को विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता हरीश कुमार टेलर ने बताया कि विद्युत तंत्र के आवश्यक कार्य के चलते सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

33/11 केवी पंचवटी ग्रिड से जुड़े पंचवटी, छोटी हरनी, बड़ी हरनी, ओडो का खेड़ा, हरनी महादेव, काईन हाउस, मुख्यमंत्री जन आवास योजना, जमुना विहार, कुमुद विहार-1, 2 व 3, तेरापंथ नगर, आदित्य विहार, मंगरॉप रोड, समेलिया फाटक, पाम रिसोर्ट, होटल ग्लोरिया इन, समता रिसोर्ट, होटल श्रीलोक, कनक पेट्रोल पंप, सेंट्रल एकेडमी स्कूल, सांवरिया रिसोर्ट, ज्योति नगर, गोकुलम विलास, शास्त्री नगर विस्तार, वैभव नगर, न्यू हाउसिंग बोर्ड, कीर्ति नगर, हुसैन कॉलोनी, बोहरा कॉलोनी, सालासर बालाजी, भोपालपुरा रोड, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड, सोनी हॉस्पिटल, रांका हाउस, भोपालपुरा, शास्त्री नगर सेक्टर-सी, नीलकंठ कॉलोनी, एलटूसी कॉलेज, तेज सिंह सर्किल, श्याम विहार, मुहम्मदी कॉलोनी, गांधी सागर तालाब के सामने, भवानी नगर, सुंदरम रिसोर्ट, लक्ष्मी नगर, हनुमान कॉलोनी, बड़ला चौराहा, स्विफ्ट कॉलेज, मंगलम प्लाजा, इंद्रा कॉलोनी, हरनी रोड, सिंधु नगर पंप हाउस, तिलक नगर पंप हाउस, विद्या निकेतन पंप हाउस और तिलक नगर सेक्टर-6 सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

इसी प्रकार 11 केवी सेशन कोर्ट फीडर से जुड़े सेशन कोर्ट, शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा क्लब, कांग्रेस कार्यालय, तोतला भवन, नाथद्वारा सराय, सीरत सराय, रेलवे स्टेशन, इंद्रा मार्केट, बंजारा होटल, गोकुल प्लाजा, ब्यावर वाला हलवाई, मशीनरी मार्केट, बाजार नंबर-दो, अप्सरा कॉम्प्लेक्स, कमाल का कुआं और पुलिस कंट्रोल रूम के आसपास के क्षेत्रों में भी सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

विद्युत विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही निपटाने की अपील की है।

खबर को शेयर करे :-
KP Times
KP Times
KP Times App
खबरें पढ़ें सीधे हमारे Android App पर
APP डाउनलोड